किंग के पहले गाने में दीपिका पादुकोण की छाईं अदाएं, फैंस बोले, “किंग के साथ लौट आई हैं क्वीन
Spread the love*मुंबई!”**“क्वीन आ गई हैं और आते...
Spread the love*मुंबई!”**“क्वीन आ गई हैं और आते...
Spread the loveमुंबई , अरुणाभ कुमार ने अपने...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
नई दिल्ली, 18 जून (। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। देशभर के निजी वाहन चालकों को राहत देते हुए सरकार ने 3,000 रुपये का वार्षिक फास्टैग आधारित पास लॉन्च करने का निर्णय लिया है, जो इस साल 15 अगस्त से लागू होगा।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि यह पास गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष या 200 यात्राओं (जो पहले हो) तक वैध रहेगा और पूरे भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगा।
यह पहल लंबे समय से चली आ रही टोल प्लाज़ा संबंधी समस्याओं- जैसे प्रतीक्षा समय, भीड़ और लेन विवाद के समाधान करने के उद्देश्य से लाई गई है। पास धारकों को टोल प्लाज़ा पर बार-बार भुगतान से मुक्ति मिलेगी और यात्रा अधिक तेज़ और सुविधाजनक होगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पास के सक्रियण और नवीनीकरण के लिए “राजमार्ग यात्रा ऐप” और एमओआरटीएच या एनएचएआई की वेबसाइट पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।
गडकरी ने कहा कि लंबे समय से टोल प्लाज़ा की 60 किलोमीटर सीमा को लेकर उठ रही चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को आकार दिया है। सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो एक ही टोल के दायरे (60 किमी तक) में नियमित यात्रा करते हैं। इस नीति से उम्मीद की जा रही है कि यह लाखों निजी वाहन चालकों के लिए यात्रा को तेज, सुरक्षित और सहज बनाएगी।
नीति का उद्देश्य ‘एक राष्ट्र, एक पास’ की अवधारणा को मजबूत करना है। खास बात यह है कि इसका रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे “राजमार्ग यात्रा” ऐप और एनएचएआई या एमओआरटीएच की वेबसाइट से पूरा किया जा सकेगा।
