एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य
Spread the loveविशेष लेख – धनंजय राठौर सयुक्त...
Spread the loveविशेष लेख – धनंजय राठौर सयुक्त...
Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज...
Spread the love नई दिल्ली, 17 सितंबर ।...
निप्र,जावरा मध्यप्रदेश भाजपा सरकार में आए दिन बढ़ते लोकायुक्त धरपकड़ के मामलों में तेज़ी के साथ अब घुस ओर वसूली करते रंगदार पटवारी पर आरोपों के मामले रतलाम ज़िले से सामने आने लगे है जहां सत्ता पक्ष के ही नेताओं को शासन के ज़िला अधिकारियों पर लगाम कसने के लिए मैदान में उतरना पड़ रहा हैं, कभी रतलाम में जनसुनवाई में महिला शिकायतकर्ता को हाथ पकड़ कर बाहर का रास्ता दिखाने कि कवायद की जाती हैं तो कही ज़िले कि तहसीलों में किसानों से राजस्व मामलों में अवैध वसूली कि ऐसे मामलों पर राज्य सरकार भी बेलगाम नज़र आती हैं,किसानों से राजस्व मामलों में सीमांकन ओर त्रुटि सुधार को लेकर पटवारी रूप सिंह द्वारा चौकीदार के हस्ते रुपयों कि मांग कर वसूली करने की बात ग्रामीणों द्वारा कहीं गई है इस बात कि पुष्टि स्वय किसानों ने जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़ के कार्यालय का घेराव कर की जहां बारिश के पानी में धरना प्रदर्शन कर किसान अपनी बात कह गए, किसानों कि बात रखने हेतु सत्ता पक्ष के भाजपा पूर्व ज़िला अध्यक्ष कान सिंह चौहान किसानो की समस्याओं को लेकर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार जावरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर सुखेड़ा क्षेत्र के किसानों द्वारा वहां के भ्रष्ट पटवारी खराड़ी एवं नारायण चौकीदार के खिलाफ 11 किसानों ने शिकायत की जिसे अवगत कराने भाजपा नेता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कहा पटवारी और चौकीदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो , समस्याओं से त्रस्त भाजपा नेताओं ने कई मामलों पर एसडीएम से व्यवस्था को ठीक करने कि बात कहीं जिसमें खारीवाल कॉलोनी की पानी निकासी की समस्या, सिविल अस्पताल के NRC कर्मचारियों के एरियर की समस्या, नगर पालिका के दैनिक वेतन कर्मचारी जिनका 10 वर्ष पूर्ण हो गए उन्हे नियमितीकरण कि मांग एवं 1 अप्रैल 2024 से शासन के आदेश के बावजूद एरियर नहीं दिया शासन के आदेश अनुसार इन्हें तत्काल एरियर दिया जाने कि मांग मुख्य थीं वहीं अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष जयंत व्यास के नेतृत्व में एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया जितेंद्र सिंह चंद्रावत ने भी भ्रष्टाचार सहित नामांतरण डायवर्सन जाति प्रमाण पत्र एवं अनेक शिकायतों को लेकर एसडीएम से सुधार कि बात पर जवाब सिर्फ़ आश्वाशन में मिला इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भाजपा जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र भटनागर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार पार्षद राजेश धाकड़ पार्षद शिवेंद्र माथुर दशरथ चौधरी ग्राम खेड़ा कलारिया जनपद सदस्य पुष्कर मालवीय उप सरपंच काबुल खेडी भारत लाल मालवीय भाजपा बड़ावदा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप राठौड़ पूर्व पार्षद राजेश चावरे दिलीप राठौड़ राकेश लखन रामगोपाल पाटीदार रोजाना श्याम गुर्जर वीरपाल सिंह गुलाब सिंह गुर्जर संजय शर्मा दिनेश मालवीय तोरी लाल भेरूलाल गिर रवि लोहार मदनलाल मालवीय महेश प्रजापत गुड्डा नाथ बद्रीलाल सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे
