पंचायत निर्वाचन-2021
इंदौर 14 दिसम्बर, 2021
इंदौर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये नामांकन जमा करने के दूसरे दिन आज नौ उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये। उक्त सभी नामांकन पत्र सरपंच पद के लिये जमा हुये है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) का कार्य 21 दिसम्बर को किया जायेगा। अभ्यर्थी 23 दिसम्बर को अपरान्ह तीन बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा।
आगामी 6 जनवरी को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आवश्यकता अनुसार मतदान होगा।
