विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
मदुरै, 8 जून । रविवार काे प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की हाेने वाली बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात एक निजी विमान से मदुरै पहुंचे। 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल गठबंधन की पुष्टि करने, पार्टी को मजबूत करने और चुनाव के लिए रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। हाल ही में डीएमके ने मदुरै में एक आम समिति बुलाई है। एयरपाेर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, तमिलिसाई सुंदरराजन समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी माैजूद रहे।
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह करीब 11 बजे मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन करने के दाैरान मंदिर प्रशासन की ओर से प्रसाद भी भेंट किया गया था। वहीं, अमित शाह के दौरे को लेकर एक घंटे तक श्रद्धालुओं काे मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। मंदिर के सभी द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी तथा बम निराेधक दस्ताें काे भी तैनात किया गया था।
