आज बेंगलुरु आएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Spread the loveबेंगलुरु, 15 सितंबर । केंद्रीय स्वास्थ्य...
Spread the loveबेंगलुरु, 15 सितंबर । केंद्रीय स्वास्थ्य...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर...
Spread the loveगणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध...
गरियाबंद, 6 जून । जिले के मोहेरा पुल के आगे बारूका मोड़ के पास रायपुर रोड पर आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गरियाबंद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केबल बिछाई कार्य में लगे सात श्रमिक पिकअप में सवार होकर पोंड से गरियाबाद की ओर आ रहे थे। नेशनल हाइवे 130 सी में बारूका मोड के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। वाहन सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
