‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
इंदौर, 05 जून 2025 : केन्द्रीय शस्त्र एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी), सीमा सुरक्षा बल, इंदौर ने आज 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश वन विभाग के सहयोग से बीएसएफ परिसर मे एक विशाल पौधारोपन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लगभग 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
2. यह अभियान सीएसडब्ल्यूटी, बीएसएफ, इंदौर के कार्यवाहक महानिरीक्षक श्री वी टी कायरकर, के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संस्थान की सभी विंग्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वही बी एस एफ शूटिंग टीम ने भी रेवती रेंज क्षेत्र मे पौधारोपन किया ।
3. इस अवसर पर श्री अरबिंदो हॉस्पिटल की ओर से डॉक्टर सुनील द्विवेदी, वाईस प्रिंसिपल एवं डीन, अपने करीब 30 सहकर्मियों और छात्रों के साथ इस कार्यक्रम मे शामिल हुए । मध्य प्रदेश वन विभाग से श्रीमती लिना झाला, डिप्टी रेंजर, की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी सार्थक बना दिया ।
4. यह आयोजन न सिर्फ पर्यावरण जागरूकता फैलाने का माध्यम बना, बल्कि यह भी दर्शाता है की सीमा सुरक्षा बल देश की सीमाओं के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
