ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
ट्रिबेका फेस्टिवल में दिखाई जाएगी उत्तरा सिंह की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘पिंच’, 6 जून को होगा प्रीमियर
उत्तरा सिंह अब फिल्म निर्देशन की दुनिया में अपनी पहली फीचर फिल्म ‘पिंच’ के साथ धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। भारत में बनी इस फिल्म की कहानी मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें इमोशन्स के साथ-साथ हल्का-फुल्का ह्यूमर भी देखने को मिलेगा। दिलचस्प बात ये है कि ‘पिंच’ में उत्तरा सिंह ने न सिर्फ निर्देशन किया है, बल्कि इसकी कहानी लिखी है, फिल्म को प्रोड्यूस किया है और इसमें एक्टिंग भी की है।
फिल्म ‘पिंच’ 6 जून को ट्रिबेका फेस्टिवल में एक बड़े सम्मानित विश्व प्रीमियर के लिए तैयार है, जहां यह इंटरनेशनल नैरेटिव कॉम्पटीशन में हिस्सा लेगी। ‘पिंच’ तीन साल में पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसे इस खास कैटेगरी में चुना गया है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक गर्व की बात है। उत्तरा सिंह की यह पहली फिल्म परिवार, पहचान और पीढ़ियों के रिश्तों को भावुक और साथ ही मज़ेदार अंदाज में पेश करेगी।
हाल ही में रिलीज़ हुआ पिंच का टीज़र बहुत ही दिलचस्प और सोचने पर मजबूर करने वाला है। इसमें उत्तरा सिंह के बोल्ड और इमोशन से भरपूर डायरेक्शन की झलक मिलती है। बता दें कि सिंह इसमें खुद मैत्री का किरदार निभा रही हैं, जो एक ज़िंदादिल ट्रैवल व्लॉगर है। मैत्री एक छोटे से फ्लैट में अपनी पुरानी सोच रखने वाली माँ शोभा (जिसका रोल अनुभवी अभिनेत्री गीता अग्रवाल ने निभाया है) के साथ रहती है।
भारत के एक घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में सेट इस फिल्म की कहानी तब खुलती है जब एक धार्मिक यात्रा के दौरान हुई चिंताजनक घटना को चुपचाप नजरअंदाज कर दिया जाता है। जब चुप्पी छा जाती है, तो मैत्री और शोभा एक गहरे भावनात्मक टकराव में फंस जाती हैं, ऐसा टकराव जो पीढ़ियों के विश्वास, समाज की उम्मीदों और दबाए गए सच के अनकहे नतीजों को चुनौती देता है। पिंच में डार्क ह्यूमर, सीधी-साधी भावनाएं और समाज की सच्चाई दिखाकर बताया गया है कि कैसे समाज अक्सर तकलीफों को “छोटा” कहकर नजरअंदाज कर देता है, जबकि उनके पीछे गहरे जख्म छुपे होते हैं।
पिंच फिल्म में दमदार सपोर्टिंग कलाकार हैं जो कहानी को और भी मजबूती देते हैं। उतर सिंह और गीता अग्रवाल के साथ सुनीता राजवर (संतोष), सपना संध, बद्री चवाण, राजीव नीमा, जाह्नवी मराठे और स्वर्गीय नितीश पांडे भी हैं, जिनकी मौजूदगी कहानी में भावनात्मक गहराई लाती है।
उत्तरा सिंह, जिन्होंने पहले अपनी अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म ‘फैनी पैक’ बनाई थी, जो दुनिया के 45 से ज्यादा फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है, अब अपनी महत्वाकांक्षी पहली फीचर फिल्म के साथ सबके सामने आ रही हैं। इस फिल्म को बनाने में साथ हैं फइसल साम शैब (अरज़े, वर्म), जेना कैवेल (मिस्टर क्रोकेट, यंग.वाइल्ड.फ्री.), जान बेजौस्का, अनिरुद्ध सिंह, आकांक्षा जैन, प्रणव सोनी, मुक्तेश सिंह, सुनीता सिंह और खुद उतरा सिंह। ‘पिंच’ की पहली बार दुनिया के सामने 6 जून को बड़े नाम के ट्राइबेका फेस्टिवल में होगी।
