जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
बलरामपुर, 2 जून । थाना रघुनाथनगर अंतर्गत चौकी बलांगी क्षेत्र के ग्राम जोगियानी में रामनवमी के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने बीते देर शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी रामसूरत पाल (25) निवासी जोगियानी ने 30 मार्च को चौकी बलांगी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि रामनवमी के अवसर पर गांव में जावरा भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा था, जिसमें गौरी शंकर, रामाशंकर समेत अन्य ग्रामीण भक्ति गीत गा रहे थे। इसी दौरान विजय और विजेंद्र पाल आपस में झगड़ने लगे, जिसे गौरी शंकर ने बीच-बचाव कर शांत कराया। थोड़ी देर बाद विजेंद्र पाल अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर लौटा और गौरी शंकर के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(2), 115 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में पीड़ित के उपचार संबंधी बिस्तर-पर्ची (बेड हेड टिकट) की जानकारी मिलने पर मामले में धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विजेंद्र पाल निवासी जोगियानी को बीते शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
