जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
जम्मू, 2 जून। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी है। आज छोटे वाहनों को दोनों तरफ से आने-जाने की इजाजत दी गई है जबकि बड़े वाहनों को केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर रवाना किया जा रहा है।
यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वहनों की आवाजाही रोजाना की तरहं जारी है। वाहनों को अपनी लेन में चलने की हिदायत दी गई है और किसी भी वाहन को तेज चलने या फिर ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी गई है ताकि राजार्ग पर जाम स्थिति न उत्पन्न हो सके। इसी बीच छोटे वाहनों को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है जबकि बड़े वाहनों को केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की इजाजत दी गई हैं।
विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यातायात कंट्रील रूम से संपर्क करें ताकि बाद में उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इसी बीच राजौरी-पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड़ भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल है।
