मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
बलरामपुर, 2 जून । बीएमओ की शिकायत पर बीते रविवार की शाम एक झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को कर्रा निवासी आठवीं पास झोलाछाप डॉ. तारक चौधरी राजपुर के ग्राम उरकी में एक ग्रामीण का इलाज कर रहा था। जानकारी लगते ही गांव में सरपंच, उपसरपंच सहित स्थानीयों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद इसकी सूचना राजपुर बीएमओ रामप्रसाद राम को दी गई। सूचना मिलते ही बीएमओ रामप्रसाद राम ने तत्काल इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर को पकड़कर थाने ले आई।
थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने आज सोमवार को बताया कि बीएमओ की शिकायत पर उरकी से झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर गाँव में इलाज कर रहा था। उक्त झोलाछाप डॉक्टर के पास कोई भी वैद्य लाइसेंस नहीं पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में झोलाछाप डॉ. तारक चौधरी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
