एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
अंबिकापुर, 29 मई । नगर के गांधी स्टेडियम स्थित शतरंज भवन में एक जून को शतरंज संघ सरगुजा द्वारा एक दिवसीय ओपन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर एवं सिनियर वर्गों में आयोजित की जाएगी। सब जूनियर वर्ग के लिए 100 रुपये, जूनियर वर्ग के लिए 150 रुपये एवं सिनियर वर्ग के लिए 200 रुपये एंट्री फीस रखी गई है।
प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में प्रथम को छह सौ, द्वितीय को चार सौ एवं तृतीय दो सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम को नौ सौ, द्वितीय को छह सौ पचास एवं तृतीय को चार सौ रुपये एवं सिनियर वर्ग में प्रथम विजेता को डेढ़ हजार रुपये, द्वितीय को एक हजार एवं तृतीय को पांच सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा वहीं तीनों वर्गों में श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
एन्ट्री फीस शनिवार की रात आठ बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रतियोगिता से संबंधित पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए शतरंज भवन में एसआर जायसवाल सिनियर नेशनल आर्बिटर एवं एसएम कुरैशी सचिव शतरंज संघ से संपर्क कर सकते हैं। ये जानकारी सरगुजा शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने दी।
