अपने किरदार की तैयारी को लेकर बोलीं यामी गौतम, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026...
Spread the love भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट...
कोंडागांव, 29 मई । जिले के भोंगापाल में 1 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुद्ध शांति पार्क का लोकार्पण करेंगे । यह पार्क जंगलों में बिखरी पड़ी छठी सदी की बुद्ध प्रतिमाओं को संरक्षण प्रदान करेगा । इन प्रतिमाओं को पुरातत्व विभाग ने केवल बाड़ लगाकर छोड़ रखा था । बुद्ध शांति पार्क धार्मिक स्थल के साथ-साथ शांति और ध्यान का केंद्र बनेगा । इससे भोंगापाल की पहचान मजबूत होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । यह पार्क छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हाेगा ।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कोंड़ागांव कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने आज स्थल का निरिक्षण किया। उन्होंने मंच, यातायात, सुरक्षा, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया । कलेक्टर ने मोबाइल टॉयलेट, आपातकालीन चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए । कार्यक्रम में स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, वनमंडलाधिकारी दिव्या गौतम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
