CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
जम्मू, 22 मई । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे वाहनों के लिए आज दोनों तरफ से बहाल है जबकि बड़े वाहनों को केवल श्रीनगर से जम्मू के लिए जाने की अनुमती दी जा रही है।
यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी है। वाहनों को अपनी लेन में चलने की हिदायत दी गई है और किसी भी वाहन को तेज चलने या फिर ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी गई है ताकि राजार्ग पर जाम स्थिति न उत्पन्न हो सके। इसी बीच छोटे वाहनों को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों तरफ से आवाजाही की इजाजत दी गई है जबकि बड़े वाहन केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर छोड़े जा रहे हैं।
विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यातायात कंट्राेल रूम से संपर्क करें ताकि बाद में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसी बीच राजौरी-पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड़ भी वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है।
