भारत – TECNO द्वारा पेश की गई पोवा सीरीज़ को आज कल के युवाओं और डिजिटल यूज़र्स ने काफी पसंद किया है, इसलिए अब यह स्मार्टफोन डिज़ाइन में एक नया दौर लाने की तैयारी में है। कई हफ्तों की अटकलों और टेक जगत में चर्चाओं के बाद, TECNO ने आखिरकार फ्लिपकार्ट पर अपने अब तक के सबसे दमदार स्मार्टफोन की झलक दिखानी शुरू कर दी है। आने वाला पोवा कर्व 5जी स्मार्टफोन कुछ नया और बोल्ड लाने का वादा करता है। यह पोवा की पहचान के मुताबिक उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो टेक्नोलॉजी प्रेमी हैं, अपनी अलग पहचान, क्रिएटिविटी और स्पेस से प्रेरित मॉडर्न डिज़ाइन को अहमियत देते हैं।
जब बाजार में ज्यादातर स्मार्टफोन एक जैसे डिज़ाइन में आ रहे हैं, तब पोवा कर्व 5जी अपने खास और बहुत बारीकी से बनाए गए घुमावदार डिज़ाइन की वजह से सबसे अलग दिखता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे टीज़र कैंपेन में इस फोन की स्लीक स्टाइलिश झलक दिखाई गई, जो TECNO की ऐसे स्मार्टफोन बनाने की सोच को दिखाता है जो देखने में शानदार हों और हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील दें।
पोवा कर्व 5जी का डिज़ाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कुछ नया बनाते हैं, मेहनत करते हैं, कोड करते हैं और साथ ही चीज़ों को समझते हैं। यह उन यूज़र्स के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट है जो अपने स्मार्टफोन के ज़रिए अपनी पहचान दिखाते हैं।
लेकिन TECNO सिर्फ दिखने में अलग और खूबसूरत ही नहीं है। फ्लिपकार्ट पर दिखाए गए टीज़र में बताया गया है कि इस फोन में शानदार घुमावदार डिस्प्ले होगा और साथ ही TECNO का अपना एआई असिस्टेंट ELLA भी मिलेगा। यानी यह फोन दिखने में तो खूबसूरत होगा ही साथ ही दिमाग से भी तेज़। ELLA हर परेशानी का हल देने के लिए तैयार है। यह स्मार्ट सर्च का नया तरीका है और एक ऐसा साथी है जिसे आप बस कह सकते हैं – “#BetterAskElla”।
अरे बस इतना ही नहीं। अपनी “बेस्ट सिग्नल” वाली पहचान को कायम रखते हुए, TECNO ने पोवा कर्व 5जी में ऐसे स्मार्ट हार्डवेयर दिए हैं जो आपको हर जगह तेज़ और मजबूत नेटवर्क कनेक्शन देने का वादा करते हैं।
जैसे-जैसे लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है, पोवा कर्व 5जी, TECNO पोवा की अब तक की सबसे धमाकेदार और अलग तरह की लॉन्चिंग बनने जा रही है। तो तैयार हो जाइए एक नए अनुभव के लिए। जहां मिलेगा शानदार डिज़ाइन, काम का एआई और बेहतरीन कनेक्टिविटी का जबरदस्त मेल।
जल्द ही आ रहा है फ्लिपकार्ट पर और आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स में।
