नागरिकों ने सांसद को दीया धन्यवाद
इंदौर दिनांक 5 दिसंबर 2021। सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा आज राजेंद्र नगर प्रतीक सेतु के मध्य बनाए क्रॉसिंग मार्ग का अवलोकन किया गया इस मौके पर अधीक्षण यंत्री श्री महेश शर्मा श्री पी सी जैन, महाराष्ट्र समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।
यातायात प्रभारी श्री पी सी जैन ने बताया कि निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में प्रतीक सेतु के मध्य बने डिवाइडर को हटाते हुए पुल के मध्य के और आने वाले दोनों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाया गया है जिससे कि गति को कंट्रोल किया जा सके, इसके साथ ही ए बी रोड की ओर से पुल पर सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे, एवं रोड पर मार्किंग भी की जाएगी।
यातायात प्रभारी श्री पी सी जैन ने बताया कि ए बी रोड राजेंद्र नगर थाने की ओर से प्रतीक सेतु होते हुए अब नागरिक रॉन्ग साइड ना जाते हुए अन्नपूर्णा रोड की ओर पुल के मध्य से जा सकेंगे। इससे की दुर्घटना नहीं होगी और यातायात प्रभावित भी नहीं होगा।
