बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveमुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से...
Spread the loveमुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से...
Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं फर्स्ट...
Spread the loveकांकेर। कभी जंगलों में बंदूक के साथ आमने-सामने रहने वाले...
इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) डॉ. कुलभूषण मित्तल का हुआ भव्य अभिनंदन, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
मक्सी। लायन्स क्लब मक्सी के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के भव्य शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में लायन मयंक काबरा ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल का भव्य अभिनंदन किया गया। प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापन अधिकारी लायन राम जाट ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में भाजपा शाजापुर जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पाण्डेय सहित डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ लायन पदाधिकारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, ध्वज वंदना एवं डिस्ट्रिक्ट सॉन्ग से हुआ। स्वागत उद्बोधन, सचिव एवं कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन तथा क्लब न्यूज़लेटर के विमोचन के पश्चात शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कविता के माध्यम से दिलाई शपथ
संस्थापन अधिकारी लायन राम जाट ने अपनी स्वयं रचित प्रेरक कविता के माध्यम से नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी को उसके दायित्वों, उत्तरदायित्वों एवं सेवा भावना का संदेश काव्यमय शैली में दिया। उनकी अनूठी प्रस्तुति ने पूरे समारोह को भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बना दिया, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
डॉ. कुलभूषण मित्तल का हुआ आत्मीय सम्मान
समारोह का सबसे गरिमामय क्षण वह रहा जब इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल का लायन्स क्लब मक्सी परिवार द्वारा अभिनंदन-पत्र, पुष्पमालाओं एवं सम्मान स्वरूप दुपट्टा पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने उन्हें विशेष रूप से तैयार अभिनंदन-पत्र भेंट किया।
अपने उद्बोधन में डॉ. मित्तल ने कहा कि मक्सी में मिला प्रेम, अपनापन और सम्मान सदैव उनके हृदय में रहेगा। उन्होंने अपनी इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) बनने की यात्रा में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रमेश काबरा के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अध्यक्ष लायन मयंक काबरा द्वारा समारोह के लिए रचित प्रेरणादायी गीत की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास किसी भी आयोजन को यादगार बना देते हैं।
मयंक काबरा को मिला मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन मेडल
समारोह के दौरान डॉ. कुलभूषण मित्तल ने लायन मयंक काबरा को लायन्स क्लब मक्सी में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पित सेवा कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा एवं मल्टीपल पिन भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
डॉ. रवि पाण्डेय का सम्मान, जन्मदिन की शुभकामनाएं
समारोह में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पाण्डेय का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उनके जन्मदिवस पर लायन्स क्लब मक्सी परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। डॉ. पाण्डेय ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
‘एटीट्यूड – जीने का नज़रिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान
प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर लायन सिद्धार्थ बंसल ने “एटीट्यूड – जीने का नज़रिया” विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान देते हुए सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
स्थायी सेवा प्रकल्पों की घोषणा
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लायन मयंक काबरा ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब का विज़न प्रस्तुत करते हुए मक्सी नगर के लिए लायन्स एम्बुलेंस सेवा, “दाना-पानी” परियोजना के तहत 100 बर्ड फीडर्स, नगर के प्रमुख स्थानों पर चार आर.ओ. वाटर कूलर, बाल संस्कार कक्षाएं, कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को हिन्दी ज्ञानवर्धक पुस्तकों का वितरण, लियो क्लब की स्थापना तथा सदस्यता विस्तार अभियान जैसे स्थायी सेवा प्रकल्पों की घोषणा की।
पत्रकारों का भी हुआ सम्मान
समारोह में विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
नई कार्यकारिणी
वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष लायन मयंक काबरा, निवर्तमान अध्यक्ष लायन राघवेन्द्र सिंह सोंगरा, प्रथम उपाध्यक्ष लायन अमर सिंह कुशवाह, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन जी.एस. दीक्षित, तृतीय उपाध्यक्ष लायन सीमा भावसार, सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी, सह सचिव लायन शीला पटेल, कोषाध्यक्ष लायन हेमंत पटेल, सह कोषाध्यक्ष लायन तेजकरण नागर, टेमर लायन डॉ. सचिन भंडारी, टेल ट्विस्टर लायन हेमंत गर्ग, पीआरओ/क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन सुरेन्द्र पटेल, क्लब सदस्यता समिति चेयरपर्सन लायन मणिशंकर नागर, क्लब सर्विस समिति चेयरपर्सन लायन ओमप्रकाश शर्मा तथा एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर लायन अशोक जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। संचालक (एक वर्ष) के रूप में लायन दुर्गा पाटीदार, लायन रवि पाटीदार एवं लायन भरत परमार तथा संचालक (दो वर्ष) के रूप में लायन भरत खरलोया, लायन प्रकाश भावसार एवं लायन रामप्रसाद पाटीदार को दायित्व सौंपा गया।
समारोह में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रमेश काबरा, लायन मणिशंकर नागर, लायन श्यामा नागर, लायन ओमप्रकाश शर्मा, लायन विमला शर्मा, लायन रामप्रसाद पाटीदार, लायन दुर्गा पाटीदार, लायन डॉ. जी.के. जैन, लायन राघवेन्द्र सिंह सेंगर, लायन श्यामा सेंगर, लायन अमर सिंह कुशवाह, लायन प्रकाश भावसार, लायन सीमा भावसार, लायन भरत परमार, लायन सुरेन्द्र पटेल, लायन डॉ. सचिन भंडारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन लायन हेमंत पटेल एवं लायन शीला पटेल ने किया।
