Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 22 October 2026:...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
चंडीगढ़, 13 मई । पंजाब के सीमावर्ती जिलों में सोमवार रात दहशत और तनावपूर्ण रही। होशियारपुर और जालंधर में बीती रात ड्रोन दिखे। पुलिस और सेना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों ड्रोन को मार गिराया। इसके अलावा होशियारपुर में मिसाइल के टुकड़े भी मिले हैं। आज राज्य के चार जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की गई।
इसके अलावा अमृतसर, पठानकोट और फाजिल्का क्षेत्र में भी सोमवार रात ड्रोन गतिविधियां देखी गईं। इस वजह से दिल्ली से अमृतसर आ रही एक फ्लाइट को वापस मोड़ दिया गया। मौजूदा हालात को देखते हुए अमृतसर, तरनतारण, पठानकोट और फाजिल्का में मंगलवार को भी प्रशासन ने स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है।
जालंधर प्रशासन के अनुसार,बीती रात गांव मंड के पास एक ड्रोन मार गिराया गया। यहां खेतों में कुछ मिसाइल के टुकड़े भी मिले हैं। इसके बाद जालंधर जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। होशियारपुर में भी बीती रात ड्रोन देखा गया। यह ड्रोन जालंधर की तरफ बढ़ रहा था। उसे उच्ची बस्सी गांव में फायरिंग के बाद गिरा दिया गया।
ड्रोन को मार गिराने की घटनाओं के सिलसिले में सेना ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पंजाब पुलिस ने बताया कि ड्रोन के टुकड़ों को सेना के हवाले कर दिया गया है। बीती रात इसके अलावा कहीं और से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर इंडिगो ने अमृतसर और चंडीगढ़ की उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया है। इंडिगो ने भी यात्रा एडवाइजरी जारी की है।
