Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 22 October 2026:...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
नई दिल्ली, 13 मई । एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि 13 मई 2025 को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हालिया घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए और आपकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उपरोक्त शहरों के लिए 13 मई की सभी उड़ानें रद्द की जाती हैं।”
एयरलाइन ने यात्रियों से हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर जांचने की अपील की है। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए है और किसी भी प्रकार के अद्यतन की जानकारी समय रहते यात्रियों तक पहुंचाई जाएगी।
इंडिगो ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा, “हमें आपके यात्रा कार्यक्रम में आई असुविधा का एहसास है और हम इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। हमारी टीमें आपकी सहायता के लिए सदैव तैयार हैं।”
