एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveद पार्क इंदौर के एपिसेंटर में...
Spread the love ‘GEN-Z Charcha’ का आयोजनइंदोरीएक्स (IndoriX),...
नई दिल्ली, 12 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। देश के वर्तमान परिस्थितियों में उनके संबोधन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि वे इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव और सीमा पर संघर्ष विराम पर देशवासियों को जानकारी देंगे।
प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के लिए आपसी सहमति जताई है। प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि प्रधानमंत्री पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में शुरू किए गए सैन्य अभियान के बारे में राष्ट्र को जानकारी देंगे।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरु चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
