24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
जगदलपुर, 11 मई। बस्तर मुस्लिम डेव्हलपमेंट सोसायटी द्वारा आज रविवार को इज्तेमाई निकाह का आयोजन अंजुमन जमात खाना में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के स्पीकर खेम सिंह देवांगन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, डॉ. एस जहीरूद्दीन, वसीम अहमद, अमरीश सिंह, पार्षद जाहिद हुसैन, पूर्व पार्षद बलराम यादव सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।
समाज के लोगों ने जानकारी दी कि वर्ष 2007 से सामूहिक विवाह की परंपरा चालू की गई है। बीच में किसी कारणवश यह सामूहिक विवाह नहीं हो पाया था। समाज की ओर से वर्ष 2007 से 2024 तक कुल 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ है। इस वर्ष कुल आठ जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधे। इस दाैरान नबी मोहम्मद, जमील अहमद, फिरोज बस्तरिया सहित बड़ी संख्या में मुसलिम समाज के लोग मौजूद रहे।
महापौर संजय पाण्डे ने वर व वधु से मिलकर उन्हें वैवाहिक जीवन की बधाई दी। उन्होंने कहा आज हम सब एक नेक काम के लिए एकत्रित हुए हैं। समाज में सामूहिक विवाह होने से विवाह में होने वाले फिजूल खर्चे पर विराम लगेगा। विवाह के बाद व्यक्ति की जवाबदारी बढ़ जाती है। विगत 18 वर्षों से मुस्लिम समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा चालू कि गई है। इसके लिए महापौर ने समाज के लोगों को बधाई दी। निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन ने नव दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे हैं वर व वधु को शुभकामनाएं दी।
