नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
नारायणपुर, 11 मई। जिले के धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के ग्राम होरादी में मोबाइल टॉवर की स्थापना के साथ ही ग्रामीणों को आज रविवार से माेबाईल कनेक्टीविटी के साथ ही इंटरनेट का लाभ भी मिलना शुरू हो गया। नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर अबूझमाड़ के सोनपुर क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा कैम्प होरादी में अब जियो का मोबाइल टॉवर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिससे क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मोबाइल का टावर लगने से लोगों को अपने रिश्तेदारों से फोन पर बात करने में आसानी होगी, इसके साथ सरकारी योजनाओं का फायदा भी लोगों को मिल सकेगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और डिजिटल सेवाओं तक ग्रामीणों की सीधी पहुंच अब हो सकेगी।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि होरादी गांव में मोबाइल टावर शुरू होने से अबूझमाड़ में डिजिटल क्रांति की एक नई शुरुआत हुई है। सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में भी इससे मदद मिलगी। उन्हाेंने कहा कि पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है और आप हमें अपना मित्र समझें, किसी भी समस्या की स्थिति में कैम्प में संपर्क करने में बिल्कुल न हिचकें। सरकार की नियद नेल्लानार योजना के जरिए आप लोगों तक सरकारी योजनाओं के अवसर पहुंचाए जा रहे हैं।
