गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कारवाई , 27.590 किलो गांजे के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार
Spread the loveमहासमुंद महासमुंद जिले में पुलिस ने...
Spread the loveमहासमुंद महासमुंद जिले में पुलिस ने...
Spread the loveनागपुर- भारतीय थल सेना ने नागपुर...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
बालाेतरा, 10 मई । बालोतरा के गिड़ा क्षेत्र में मिसाइल जैसी चीज मिली है। इसे लेकर जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने कहा- बालोतरा में संदिग्ध वस्तु गिरी है। इसे जानने के लिए सेना और वायु सेना से संपर्क किया गया है। लोगों को सावधानी के तौर पर दूर रहने को कहा है। उन्होंने कहा यह 15 फीट लंबा और सॉलिड मलबा है। यह गिड़ा (बालोतरा) का क्षेत्र है।
रेंज आईजी विकास कुमार ने कहा- तनाव की स्थिति है। सुरक्षाबल निपट रहे हैं। कहीं नुकसान नहीं होने दिया जा रहा है। लोग निश्चिंत रहें।शनिवार को बाड़मेर में तनाव के चौथे दिन शनिवार अलसुबह फिर धमाके की आवाज सुनाई दी। अलसुबह 5:20 बजे एक बार फिर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। यह करीब 7 बजे तक जारी रहा। हालांकि सेना ने ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया। वहीं बाड़मेर शहर के बलदेव नगर मोहल्ले में संदिग्ध वस्तु मिली। यहां के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि सुबह के समय आसमान में दीपक जैसी 10-12 लाइट उड़ती हुई देखी, फिर धमाके के साथ ये नीचे गिरने लगी। तलाश किया तो रोड पर संदिग्ध वस्तु नजर आई।———–
—-
