BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के...
Spread the loveरायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...
झुंझुनू, 10 मई । झुंझुनू जिले में शुक्रवार रात एक ट्रॉले ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात सूरजगढ़ थाना इलाके के घरडू चौराहे पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घरडू गांव निवासी सुशीला (38) पत्नी नित्यानंद की मौत हो गई। वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रॉले ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉला चिड़ावा से लोहारू की तरफ जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोला महिला और उनकी स्कूटी को कुचलते हुए पास के एक पीपल के पेड़ से जा भिड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाने के प्रभारी हेमराज मीणा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रोले के नीचे फंसे सुशीला के शव को बाहर निकाला और उसे सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दुर्घटना के बाद ट्रॉला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वाहन जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ट्रोले की गति बहुत अधिक थी और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह घटना
हुई।
