24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
कोण्डागांव, 8 मई । केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक की आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना उस समय और भी अधिक मार्मिक हो गई जब पता चला कि उनका परिवार उड़ीसा में रहता है, जहां उनके साथ सिर्फ उनकी बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी हैं। माता-पिता वृद्धावस्था के कारण चलने में असमर्थ हैं और पत्नी भी शारीरिक व मानसिक स्थिति के चलते अंतिम संस्कार करने में असमर्थ है। इसकी जानकारी मिलने पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने आज गुरुवार काे संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ शमशान घाट पहुंचकर शिक्षक पात्र के पार्थिव शरीर का हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार करवाया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण भी किया। उपाध्यक्ष उसेंडी के साथ इस दौरान पार्षद असलम खान, बंटी नाग, अविनाश सोरी, नगरपालिका के कर्मचारी संतोष साहू सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और जरूरत के समय समाज को एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। सभी ने उनके इस प्रयास की सराहना की है
।
