बस्तर दशहरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुरिया दरबार की सराहना, बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और...
Spread the loveइंदौर और आसपास के अंचल के...
गौतमबुद्ध नगर,
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (One Nation, One Election) को लेकर देशभर में चल रहे जागरूकता अभियान के तहत नोएडा के पंचशील बालक इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में एक प्रबुद्ध जन समागम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि और वक्ता सांसद डॉ महेश शर्मा ने मीडिया के सामने कहा कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को देश की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जरूरत को समझा है. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से चुनाव में खर्च होने वाले लाखों करोड़ रुपए की बचत होगी और समय की बचत के साथ-साथ विकास के मार्ग पर देश आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इन सब परिस्थितियों को देखते हुए रविवार को ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का जो विषय और संकल्प प्रधानमंत्री ने दिया है. हम सब मिलकर उसे पूरा करेंगे. इसे विशाल जनसमर्थन मिल रहा है।
भा.ज.पा. के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि पूरे देश में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को लेकर एक अभियान चला हुआ है. जनता का बड़ा समर्थन आया है कि देश में एक साथ चुनाव होने चाहिए. देश में बार-बार चुनाव होने से कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इस अभियान को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है।
उक्त अवसर पर संस्कृति मंत्रालय सदस्य – डॉ भरत शर्मा ने कहा की इससे सार्वजनिक धन की बचत तो होगी ही साथ में जनता सरकार की नीतियों को अलग–अलग केंद्रीय तथा राजकीय स्तर पर परख सकेगी। चुनाव के चलते शासन प्रशासन, सुरक्षा बलों तथा अन्य प्रशासनिक इकाईयों में आने वाले लॉ एंड ऑर्डर का बोझ भी कम होगा, साथ ही सरकारी नीतियों एवं योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सकेगा ।
