राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण दहन समिति द्वारा स्वर्गीय भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में जाल मैदान, वाल्मीकि नगर में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी के बीच रावण दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में नागरिक पहुंचे।समिति के अध्यक्ष विजय खरे एवं उपाध्यक्ष सन्नी गौसर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा रावण दहन की परंपरा पिछले 16 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। शुरुआत में छोटे स्तर पर रावण दहन किया जाता था, लेकिन समय के साथ आयोजन ने भव्य रूप ले लिया है। इस वर्ष भी विशाल रावण दहन एवं आकर्षक आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया सहित समाजसेवी नारायण यादव, पार्षद राजा कालरा, राजेश जारवाल, दिग्विजय सिंह चौहान, योगेश ठाकुर, राकेश माली एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
