भव्य रिलीज़ से पहले अल्लू अर्जुन ने बढ़ाया ‘रामायण’ का हौसला, पूरी टीम को दीं दिल से शुभकामनाएं
Spread the love*मुंबई**“यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है”...
Spread the love*मुंबई**“यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है”...
Spread the love*मुंबई**“उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद आकर्षक है”:...
Spread the loveराशिफल : 05 नवंबर, 2026 मेष-...
कोरबा, 05 मई । कोरबा में रविवार देर रात एक भीषण दुर्घटना में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक केबिन में फंसकर जिंदा जल गया, जबकि दूसरा चालक घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी के रूप में हुई है, जो पथलगांव का निवासी था और कोरबा टीपी नगर से रानी अटारी जा रहा था। दुर्घटना दर्री थाना क्षेत्र के गेरवाघाट पुल के आगे रात 3 बजे हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ट्रकों में टक्कर होने की आवाज सुनकर वे बाहर आए और देखा कि दोनों ट्रक आग की लपटों में घिरे हुए थे। आग इतनी भयंकर थी कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू नहीं पाया जा सकता था। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक जल चुका था।
पुलिस ने बताया कि एक ट्रक पहले से सड़क पर ब्रेकडाउन होकर खड़ा हुआ था, जहां कोरबा की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक ट्रक चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर र
ही है।
