विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
बलरामपुर, 5 मई । बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा से भाजपा की विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने रविवार शाम को कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत लावा में जलाशय सिंचाई परियोजना का भूमि किया। लावा जलाशय योजना का निर्माण टेंडर के माध्यम से मैसर्स सिंसियर कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। जिसमें करीब 25.99 करोड़ रुपए की लागत से यह निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है।
क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने फावड़ा चलाकर भूमि पूजन का कार्य शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि, इस परियोजना से क्षेत्रवासियों को पानी की कमी नहीं होगी और सिंचाई का भी लाभ मिलेगा। इस योजना से लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होंगे।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज व जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, लौकशपुर सरपंच कुंवर साय, काजिया उप सरपंच, विनय यादव विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता, राजा गुप्ता, इंदर निकुंज मौजूद रहे।
