छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
नई दिल्ली, 3 मई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गोवा के शिरगांव में धार्मिक लैराई यात्रा के दौरान मची भगदड़ के कारण हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।
राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में कहा, “गोवा के शिरगांव में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा कि शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में शनिवार तड़के मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। घायलों में से आठ की हालत गंभीर है। सालाना उत्सव के लिए गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के श्रद्धालु यहां आए हुए थे।
