ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
Spread the love00 24.29 करोड़ के 63 विकास...
रायपुर, 3 मई ।छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश, तेज हवा और बादल गरजने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने 4 मई को भी गरज-चमक और वर्षा के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की है।जानकारी के अनुसार अगले 3 दिनों तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं का असर देखने को मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पंजाब और उत्तर राजस्थान के साथ पश्चिम हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में फैसला हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण दिशा में फैली द्रोणिका पंजाब से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए उत्तर केरल तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसी प्रकार, एक पूर्व-पश्चिम दिशा की द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से शुरू होकर उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।
इसके प्रभाव से प्रदेश में प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। यही स्थिति 4 मई को भी रहने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
