गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कारवाई , 27.590 किलो गांजे के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार
Spread the loveमहासमुंद महासमुंद जिले में पुलिस ने...
Spread the loveमहासमुंद महासमुंद जिले में पुलिस ने...
Spread the loveनागपुर- भारतीय थल सेना ने नागपुर...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
बलरामपुर, 3 मई । बलरामपुर जिले के मुख्यालय हाईस्कूल ग्राउंड में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 मई से किया जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी। इसके लिए जनपद अध्यक्ष विनय भगत की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन की तैयारियां तेजी से की जा रही है।
मैदान में पर्याप्त रोशनी के लिए ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा सरपंच सुषमा मरावी, उपसरपंच दीपेश गर्ग के द्वारा 15 नग, खेल प्रेमी नितेश बंसल द्वारा तीन नग व संतोष सोनी के द्वारा पांच नग हाईमास्क लाइट लगवाया गया है। वर्ष 2011 के बाद आयोजित हो रहे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ आयोजकों में भी उत्साह है। खेल प्रेमी संतोष सोनी, संदीप सिंह, ललित किशोर, नितेश बंसल, दीपेश गर्ग, विकास ओझा द्वारा तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
