संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
पणजी, 03 मई । गोवा के शिरगांव में आज सुबह प्रसिद्ध धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। भगदड़ के दौरान रौंदने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक यह घटना श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत कर इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैराई जात्रा में शामिल होने के लिए व्याकुल लोग अचानक बेकाबू हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर पड़े और स्थिति अनियंत्रित हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन दल पहुंचे। घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज और उत्तरी गोवा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मापुसा में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और उनके इलाज का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा, ”आज सुबह शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मैंने घायलों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।”
