दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू
Spread the loveनई दिल्ली- अगर आप दशहरा-दिवाली पर...
Spread the loveनई दिल्ली- अगर आप दशहरा-दिवाली पर...
Spread the loveनई दिल्ली- देश में सबसे सुरक्षित...
Spread the loveभोपाल- मध्य प्रदेश सरकार के लिए...
रायपुर, 2 मई । राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में आज शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेलीबांधा थाने से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। दुर्घटना के बाद भी वे नहीं रुके और कार लेकर तेजी से भाग निकले। उनकी गाड़ी ने न केवल राहगीरों को रौंदा, बल्कि रास्ते में सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी। सूचना पर मौके पर घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कार व आरोपितों की तलाश की जा रही है।
