देश में 22 लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः नितिन गडकरी
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love भोपाल, 25 सितंबर । मध्य...
Spread the love सरकारी भर्तियों के साथ MSME...
रायपुर, 2 मई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक अभयराम के पिता मोहन कुंभकार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
साय ने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है । उल्लेखनीय है कि प्रांत प्रचारक अभयराम के पिता मोहन कुंभकार का निधन गुरुवार को हो गया।
मंत्री ओपी चौधरी ने भी उनके निधन पर दुःख जताया है। सोशल मीडिया में पोस्ट कर मंत्री चौधरी ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक अभयराम के पिता मोहन कुंभकार के निधन का समाचार दुःखद है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल व धैर्य प्रदान करें।
उल्लेखनीय है मोहन कुम्भकार का निधन कल गुरुवार को हो गया।
