इंदौर दिनांक 26 नवंबर 2021। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा शहर की विभिन्न पेयजल टंकियों से एल एंड टी कंपनी के माध्यम से नर्मदा जलप्रदाय वितरण पाईप लाईन के किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्रीमती भव्या मित्तल, कार्यपालन यंत्री श्री संजीव श्रीवास्तव, एल एंड टी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://twitter.com/dksahuindoremp/status/1464261113504100353?t=fns7NN39IE0XTydW0d_utQ&s=19
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा सर्वप्रथम तपरेश्वरी बाग पेयजल टंकि से एमआर 9 रोड सुंदरबाग कालोनी में जलप्रदाय वितरण पाईप लाईन के किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुश्री पाल द्वारा तपरेश्वरी बाग टंकी से किन-किन कालोनियों को जल वितरण हेतु पाईप लाईन डालना है के संबंध में अधिकारियो की जानकारी लेते हुए, पेयजल वितरण के रूट चार्ट का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात आयुक्त सुश्री पाल व अपर आयुक्त श्रीमती मित्तल द्वारा खजराना दरगाह मैदान के पास हारूल कालोनी कि पेयजल टंकी से जलप्रदाय वितरण पाईप लाईन के कार्य का अवलोकन किया गया। इस दौरान आयुक्त द्वारा संबंधितो से जलप्रदाय की पाईप लाईन का कार्य कितना शेष रहा है और कब तक कार्य पूर्ण होगा के संबंध में जानकारी लेते हुए, कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात आयुक्त सुश्री पाल द्वारा पालीवाल नगर पानी की टंकी से जलप्रदाय वितरण लाईन के संबंध में गुलमोहर कालोनी में किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। आयुक्त सुश्री पाल द्वारा पेयल टंकियों से जलवितरण पाईप लाईन हेतु किये जा रहे कार्यो का रूट चार्ट का अवलोकन करते हुए, किन-किन कालोनियों व क्षेत्र में जल वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और कितना शेष के संबंध में जानकारी ली गई तथा कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के साथ ही रेस्टोरेशन का कार्य भी करने के संबंधितो को निर्देश दिये गये।
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि अमृत योजना के फेस 1 के अंतर्गत तपरेश्वरी बाग, हारूल कालोनी व पालीवाल नगर में पेयजल टंकी का निर्माण किया गया है, पेयजल टंकी के ओव्हर हेड टैंक का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। वर्तमान में इन पेयजल टंकियों से जलप्रदाय वितरण हेतु पाईप लाईन डालने का कार्य एल एंड टी कंपनी के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानो पर किया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि जलवितरण हेतु पाईप लाईन के नेटवर्क का कार्य अधिकतर स्थानो पर पूर्ण होने की दिशा में है। उन्होने कहा कि पेयजल वितरण की पाईप लाईन डालने के साथ ही उक्त कालोनियों के नागरिको को नल कनेक्शन कराने हेतु जानकारी देने के संबंध में भी अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
आयुक्त द्वारा पेयजल वितरण की लाईनो में से नागरिको को नल कनेक्शन देने हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिये गये, साथ ही शिविर में नागरिको द्वारा नल कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनो को लंबित ना रखते हुए, आगामी 7 दिवस में निर्धारित शुल्क व कार्यवाही पूर्ण कर नल कनेक्शन उपलब्ध कराने भी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।