आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
बालोद, 20 अप्रैल । जिले के गुंडरदेही थानांतर्गत खल्लारी गांव में भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की रविवार काे तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव काे पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को भांजी यानी योगिता साहू (12वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वह अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो कुएं में गिर गई। आस-पास के लोगों ने मासूम को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद भांजी के घर शोक मनाने के लिए पहुंचे मामा की भी मौत हो गई। वहीं मामा तोमेश्वर साहू (30 वर्ष), ग्राम- कठिया के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार वह अपनी भांजी की मौत के बाद 13 दिन तक चलने वाले शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुंडरदेही के खल्लारी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान रविवार सुबह जब वे नहावन के लिए तालाब में उतरा, तो वहां डूबने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल गुंडरदेही पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
