ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
रायपुर, 20 अप्रैल । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के दूसरे चरण में जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को बढ़ावा देने वाले इस अभियान के तहत रायगढ़ जिले में शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक तेजी से पहुंचाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा ननसिया, रायगढ़ निवासी सुन्दरलाल उरांव और अनीता बाई के श्रमिक पंजीयन हेतु दिए गए आवेदन का तत्काल निराकरण कर उन्हें श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी वाला पाम्प्लेट ब्रोसर भी दिया गया, ताकि वे अन्य योजनाओं का लाभ ले सकें। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में महतारी जतन, छात्रवृत्ति, नोनी सशक्तिकरण, मृत्यु सहायता, सियान पेंशन योजना, साइकिल, सिलाई मशीन जैसे विभिन्न उपकरण शामिल हैं, जिनका लाभ श्रमिक पंजीयन के आधार पर लिया जा सकता है।
सुन्दरलाल उरांव ने बताया कि उनके आवेदन पर तुरंत कार्रवाई कर श्रमिक कार्ड दिया गया, जिससे अब वे श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। उन्होंने सुशासन तिहार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा पुसौर विकासखंड के ग्राम ओड़ेकेरा निवासी सुदर्शन खड़िया को ट्रायसाइकिल और बैसाखी उपलब्ध कराई गई। सुदर्शन 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं और लंबे समय से आवागमन में कठिनाई का सामना कर रहे थे। ट्रायसाइकिल मिलने पर उन्होंने कहा कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने में सुविधा होगी और वे दूसरों पर कम निर्भर रहेंगे। उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए संवाद से समाधान की दिशा में एक सशक्त पहल बताया। सुशासन तिहार केवल एक शासकीय अभियान नहीं, बल्कि यह नागरिकों और सरकार के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनता जा रहा है।
