कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
कोंडागांव , 19 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला मुख्यालय में सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद को लेकर श्रीराम मानस मंडल की ओर से 23 अप्रैल को ‘सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रवाद महा-संगम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक और वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्ता होंगे। वे युवाओं को भारतीय सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
श्रीराम मानस मंडल के सदस्याें ने आज शनिवार काे जानकारी देते हुए बताया कि पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं। उनके व्याख्यान की विशेषता है कि वे तथ्यों और ऐतिहासिक उदाहरणों के साथ अपनी बात रखते हैं। वे भारत को एक भौगोलिक इकाई से अधिक, एक जीवंत सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्रस्तुत करेंगे। श्रीराम मानस मंडल कोण्डागांव के तत्वावधान में राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति का महासंगम आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम भारतीय युवाओं को उनके गौरवशाली अतीत से जोड़ने में मदद करेगा। इससे वे अंधविश्वास से दूर होकर जागरूक नागरिक बन सकेंगे। श्रीराम मानस मंडल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और मूल्यों की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
