जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
बलौदाबाजार, 19 अप्रैल । कलेक्टर दीपक सोनी ने आज विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत अर्जुनी से जिले में जल संचय महाभियान का शुभारम्भ किया।
इस दौरान कलेक्टर ने हैंडपम्प के पास सोखता गड्ढा निर्माण के लिए ईट जोड़ाई किया और शासकीय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण का भी शुभारम्भ किया। इसके साथ ही तालाब के मेड़ पर बरगद का पेड़ लगाया।
कलेक्टर ने गांव में बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाया और जमीन पर बैठकर समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लोए सबको सहयोग करना है,पानी का उपयोग बेहतर ढंग से कराना होगा। उन्होंने ग्रामीनों की मांग पर बड़े तालाब से जलकुम्भी की सफाई में लिए पंचायत से प्रस्ताव तैयार करने कहा। समूह की महिलाओं को प्लांटेशन के लिए नर्सेरी तैयार करने तथा ट्री गार्ड निर्माण क़ा कार्य शुरू करने कहा। उन्होने सप्तरंगी सूत्र के बारे में बताते हुए कहा कि अपने पंचायत को स्वच्छ, साक्षर, कुपोषण मुक्त,नशामुक्त, शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं राजस्व विवाद मुक्त गांव बनाएं। महिलाओं ने बताया कि समूह के द्वारा बकरी पालन, इमली लाटा, बैग सिलाई एवं ट्री गार्ड निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संचय की शपथ दिलाई।
कलेक्टर ने गांव के तालाबों का भी निरीक्षण किया और साफ -सफाई सहित सौन्दर्यीकरण के लिए पंचायत से प्रस्ताव तैयर करने कहा। उन्होंने तालाब के आस -पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने, प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन, नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर सी ई ओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, जनपद सीईओ फ़क़ीरचरण पटेल, सरपंच कविता ध्रुव सहित उप सरपंच, पंच, तकनीकी सहायक, स्व सहयता समूह की महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
