महादेव सट्टा ऐप पर बड़ा एक्शन: दुबई में गिरफ्तार हुआ को-प्रमोटर रवि उप्पल, भारत लाने की कवायद तेज
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...
Spread the loveविज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र...
नई दिल्ली, 18 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार में अमेरिका के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह बातचीत मोदी की वॉशिंगटन डीसी की यात्रा के दौरान मस्क के साथ हुई उनकी चर्चाओं पर आधारित है।
प्रधानमंत्री ने बातचीत में प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया, “एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी शामिल थे। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
