भव्य रिलीज़ से पहले अल्लू अर्जुन ने बढ़ाया ‘रामायण’ का हौसला, पूरी टीम को दीं दिल से शुभकामनाएं
Spread the love*मुंबई**“यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है”...
Spread the love*मुंबई**“यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है”...
Spread the love*मुंबई**“उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद आकर्षक है”:...
Spread the loveराशिफल : 05 नवंबर, 2026 मेष-...
रायपुर, 14 अप्रैल । मौसम विभाग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के सात जिलों के लिए तेज-आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल पर चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। आज 14 अप्रैल से बादल गरजने के साथ तेज हवा की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने और आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। बीते दिन रविवार को प्रदेश के बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कोंडागांव में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं।वहीं सरगुजा संभाग में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई
इन क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में बने एक चक्रवात के कारण हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। इसके असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं के आसपास न रहने की हिदायत दी है।
