तकनीकी खराबी से एयर इंडिया विमान की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, 109 यात्री सुरक्षित
Spread the love हैदराबाद, 23 अक्टूबर । तेलंगाना...
Spread the love हैदराबाद, 23 अक्टूबर । तेलंगाना...
Spread the love जगदलपुर/रायपुर 23 अक्टूबर । राष्ट्रपति...
Spread the love उज्जैन, 23 अक्टूबर । मध्य...
रायपुर, 12 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश में आंशिक बदलाव की संभावना मौसम विभाग ने जताई गई है। प्रदेश के तीन के जिलों लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जिले यलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्क्युलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के कारण हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना है वही राजधानीं रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाये हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बन गया है। जो लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से नमी युक्त हवाएं प्रदेश की ओर आ रही हैं, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर अक्षांश में स्थित है, जो उत्तरी भारत के मौसम पर प्रभाव डाल सकता है। इसके कारण प्रदेश में आंशिक बादल और गरज-चमक की गतिविधियों की संभावना बढ़ गई है।
