रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
दंतेवाड़ा, 12 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा क्षेत्र के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियाें को ढेर हो गए। सुरक्षाबलाें ने मारे गये दोनों नक्सलियाें के शव और हथियार बरामद कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक दाे ननक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है।
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी इलाके इंद्रावती टाइगर रिजर्व के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों का यह जॉइंट ऑपरेशन है। सर्च अभियान अभी जारी है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना है।
