स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को मिला नया डायरेक्टर, मोहम्मद आरिफ संभालेंगे कार्यभार
Spread the loveरायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया...
Spread the loveरायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया...
Spread the loveगरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में...
Spread the love**सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में...
धार, 11 अप्रैल । मध्य प्रदेश के बड़े औद्योगिक क्षेत्र धार के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक पाइप कंपनी में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग पर करीब नाै घंटे बाद काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में एक हजार लीटर फोम, 25 डंपर रेत और फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों का पानी लगा। आसपास की फैक्ट्रियों को लपटों से बचाने के लिए जेसीबी इस्तेमाल कर मिट्टी-रेत की दीवार बनाई गई थी। यह आग सिग्नेट पाइप कंपनी में लगी थी। ये कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाती है। जोकि सेक्टर 3 में स्थित है। आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।
आग लगने के करीब 9 घंटे बाद शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे आग काबू में आ सकी है। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फैक्ट्री के अंदर और बाहर पानी का छिड़काव कर रही हैं ताकि लपटें फिर न भड़कें। प्राथमिक जांच जारी है, बताया जा रहा है आग तेज़ हवा के कारण फैलने से लगी है। कोई भी इस घटना में घायल नहीं हुआ है। जांच की रिपोर्ट आते ही नुकसान का पता लगाया जा सकेगा। एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर ने बताया कि सिग्नेट पाइप कंपनी में आग गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे लगी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाती है। कच्चे माल की वजह से लपटें तेजी से बढ़ीं। इसमें कंपनी में खड़ी दो क्रेन भी जल गईं। नुकसान का आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर अश्विन चौधरी ने कहा कि 70 फायर फाइटर, नगर पालिका के 150 से ज्यादा कर्मचारी, एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आग बुझाई। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद हेल्थ एंड सेफ्टी डिप्टी डायरेक्टर राजेश यादव ने कहा- आग आसपास की फैक्ट्री तक न पहुंचे, इसके लिए प्रशासन की मदद ली गई है। फायर टेंडर लगातार काम कर रहे हैं। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।
