‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
भागलपुर, 11 अप्रैल । आगामी 12 अप्रैल शनिवार को जिले के सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर आम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुलतानगंज थाना पुलिस, वैदिक जागृति मंच और मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले सुल्तानगंज थाना परिसर से नगर भ्रमण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, शहर के प्रबुद्ध लोग श, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने शिरकत किया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से अपील किया गया कि 12 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में पहुंचकर रक्तदान शिविर बढ़-चढ़कर भाग लें। जागरूकता रैली में शामिल स्कूली बच्चों के हाथों में विभिन्न तरह-तरह के स्लोगन लिखे तख्ती लिए हुए थे। मार्च में शामिल लोगों ने रक्तदान महादान, रक्तदान है जरूरी इससे नहीं होती कमजोरी, अपने खून का दान करें, इस जीवन का कल्याण करें, रक्तदान जरूरतमंद के लिए जीवनदान आदि नारे लगा रहे थे। रैली नगर भ्रमण करते हुए पुनः सुल्तानगंज थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। मौके पर सुल्तानगंज बीडीओ संजीव कुमार, थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, लोजपा रामविलास के युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, समाजसेवी संजय मंडल सहित सैकड़ों लोग जागरूकता रैली में शामिल थे।
