प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
अंबिकापुर, 10 अप्रैल । सरगुजा जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। तेज चिलचिलाती धूप से लोगों को बुधवार शाम राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अंबिकापुर में बीते शाम को तेज हवा, गरज-चमक के साथ करीब एक घंटे जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना है।
मौसम में हो रहे बदलाव से किसान अब चिंता में है। बेमाैसम हुई बारिस ने गेहूं की फसल काे नुकसान पहुंचाया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण महुआ काे भी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आठ अप्रैल से एक विक्षोभ सक्रिय हुआ है। वहीं, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु के बीच द्रोणिका प्रभावी है, इसी वजह से पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रही है। इसका असर आने वाले दो दिनों तक सरगुजा संभाग में दिखेगा। इस दौरान तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
