धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
दंतेवाड़ा, 31 मार्च । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 25 लाख की इनामी महिला नक्सली को ढेर कर दिया। उसके पास से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।
मृत महिला नक्सली की शिनाख्त रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी। वह नक्सलियाें के डीकेएसजेड की प्रेस टीम प्रभारी एवं एसजेडसीएम कैडर की महिला नक्सली थी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी के लिए आज सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों की टीम रवाना हुई। सुबह लगभग 9 बजे जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियाें ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलाें ने एक महिला नक्सली काे ढेर कर दिया। सर्चिंग के दाैरान मारी गई महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है। फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान इलाके की सर्चिग कर रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मृत महिला नक्सली की शिनाख्त 25 लाख की इनामी रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई है l उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।
