जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
रायपुर, 31 मार्च । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन दिन पहले खरोरा के केवराडीह गांव में किसान राधेश्याम भारद्वाज के घर हुई डकैती के मामले में रायपुर क्राइम ब्रांच ने दो पुलिसकर्मियों समेत सात से अधिक आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग का एक रिटायर्ड हवलदार है।
खरोरा थाना से आज (सोमवार ) मिली जानकारी के अनुसार, किसान के घर हुई डकैती की वारदात में बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एक क्लर्क भी इस डकैती में शामिल था। रायपुर क्राइम ब्रांच सभी आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। इस डकैती की एफआईआर खरोरा थाना में दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।
उल्लेखनीय है कि जिले के खरोरा क्षेत्र में एक किसान के घर 6 से 7 नकाबपोश डकैतों ने घटना को अंजाम दिया था। डकैतों ने किसान के घर में उसके पूरे परिवार को पहले बंधक बनाया और बाद में वहां से 6 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे। डकैती करने आए बदमाश पिस्टल और हथियार बंद होकर वारदात को अंजाम दिया।
