महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
रायपुर, 28 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और अभनपुर के लोगों को नौ साल बाद 30 मार्च को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन रायपुर और अभनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री बिलासपुर के मोहभट्ठा सभा स्थल से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगे। इसके बाद यह ट्रेन 31 मार्च से नियमित हो जाएगी। प्रधानमंत्री मंदिरहसौद-केन्द्री-अभनपुर नई रेललाइन का लोकार्पण भी करेंगे, क्योंकि मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री और अभनपुर स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। इसी के साथ रायपुर सिविल रेलवे स्टेशन से नवा रायपुर होकर अभनपुर के बीच रेल यातायात शुरू हो जाएगा ।रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेमू रायपुर, मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री और अभनपुर में रुकेगी। पहली ट्रेन रायपुर से सुबह 9 बजे रवाना होकर 9ः18 बजे मंदिर हसौद, 9ः32 बजे सीबीडी, 9ः50 बजे केंद्री और 10ः10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। मेमू ट्रेन शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और 5 बजकर 30 मिनट पर रायपुर पहुंच जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि रायपुर से अभनपुर के बीच दो मेमू ट्रेन नियमित संचालित की जाएगी। रायपुर से जो यात्री नवा रायपुर की तरफ जाते हैं उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर एक ट्रेन सुबह और एक शाम के वक्त चलाई जाएगी। इसका किराया महज 10 रुपये ही रखा गया है।
