रिलायंस के तूफान में आसमान पर पहुंचा शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़ रुपये
Spread the love नई दिल्ली, 02 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 02 नवंबर ।...
Spread the love भागलपुर में राजग की पदयात्रा,...
Spread the love सुपौल, 02 नवंबर । नॉर्थ...
गाजियाबाद, 28 मार्च । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज सुबह एक कपड़ा फैक्टरी का बॉयलर फट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। यह कपड़ा फैक्टरी भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेड़ी में है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है। पीड़ितों के परिजनों ने फैक्टरी का बाहर हंगामा किया है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिए। प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया है। परिजनों का आरोप है कि कामगारों को सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए थे। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि बॉयलर कैसे फटा है। इस हादसे में प्रभावित सभी लोग इसी फैक्टरी के मजदूर बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त योगेंद्र (42) पुत्र बिजेंद्र निवासी मुकीमपुर मढ़ेया थाना भोजपुर, अनुज (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी कृष्णा नगर थाना मोदीनगर और अवधेश निवासी जहांगीरपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। एक घायल की पहचान लकी पुत्र जय भगवान निवासी सुहाना थाना निवाड़ी के रूप में हुई है। गांववालों का कहना है कि बॉयलर फटने से बहुत तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग तक मौके पर पहुंच गए।
